धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
05-Oct-2023 10:24 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बगहा के रामनगर थाने में पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम और उनके भाई पूर्व एमएलसी राजेश राम सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बगहा के एक युवक की मौत बेतिया में इलाज के दौरान हो गई थी। मृतक की पत्नी का आरोप था कि उसके पति को शराब में जहर पिलाकर मार डाला गया है।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम, पूर्व एमएलसी राजेश राम, उनके पुत्र मोहर राम, विजय राम, लौरिया के फिरोज मियां और नरकटियागंज हरदिया चौक निवासी राजकुमार को नामजद आरोपी बनाया था। महिला के बयान दर्ज होने के बाद पूर्व मंत्री सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया जाता है कि मृतक पटखौली ओपी थाना के वार्ड संख्या-11 के नरईपुर मोहल्ला का रहने वाला था।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष राम के रूप में हुई है। जो राजेश राम के पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम करता था। घटना 15 सितंबर की है। युवक के मौत के बाद बैरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया था। अब इस मामले में केस दर्ज किया गया है। पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम और उनके भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।