बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Jul-2024 09:46 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की बहु के नाम गिरफ्तारी का वारंट कोर्ट से जारी किया गया है। यह वारंट मुजफ्फपुर के बेला गोली कांड में जारी किया गया है। बेला थानेदार सह केस की आईओ रंजना वर्मा ने शुक्रवार को कोर्ट से वारंट प्राप्त किया। अब रूपा की गिरफ्तारी के लिए आईजी से आदेश लेकर पुलिस टीम दिल्ली रवाना होगा। हालांकि, रूपा के दिल्ली से मुम्बई निकल जाने की पुलिस को सूचना मिली है।
दरअसल, इस मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि रूपा सरेंडर नहीं करती हैं या उसकी गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। यह मुजफ्फरपुर के विधायक सुरेश शर्मा की बहु हैं। सुरेश शर्मा नीतीश कुमार की सरकार में दो बार नगर विकास मंत्री रहे। जेल में गुरुवार को हुई टीआई परेड की रिपोर्ट का बेला थानेदार ने अवलोकन किया। गोली लगने से घायल संस्कृति वर्मा ने जेल में हुए आरोपितों के पहचान परेड में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुंदन पासवान के सामने वैशाली जिले के सराय थाना के पौरा तिवारी टोला निवासी कृष्णकांत मिश्रा को पहचाना।
बताया कि गोली मारने वाले तीन शूटर में यह भी शामिल था। इसके हाथ में पिस्टल थी, जिससे गोली चलाई थी। वहीं, सदर थाना के रामदयालूनगर भिखनपुरा निवासी तुषार वर्मा और मनियारी थाना के छितरौली निवासी अभिनीत कुमार उर्फ सन्नी के संबंध में कहा कि ये दोनों उसके पति आर्यन वर्मा के साथ रूपा की एजेंसी में काम करते थे। मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर निवासी आरोपित शिवशेख को संस्कृति ने नहीं पहचाना।
उधर,10 लाख में साढ़े तीन लाख रुपये शूटर को अदा किए गए। इसके बाद शूटर ने बीते 25 जून को बेला फेज वन इलाके में संस्था में काम करने जा रही कंप्यूटर ऑपरेटर संस्कृति को गाली मारी। उसे तीन शूटर ने तीन गोलियां मारी थी। हालांकि, इलाज के बाद वह बच गई। संस्कृति ने रूपा को नामजद आरोपित बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। एसएसपी राकेश कुमार ने कहा है कि फरार रूपा शर्मा की गिरफ्तारी की जाएगी और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।