Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
25-Sep-2021 06:53 AM
PATNA : बिहार में भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ नीतीश सरकार का एक्शन जारी है। औरंगाबाद के दाऊदनगर में रहने वाले गया के पूर्व खनन निरीक्षक मोतीलाल सिंह और उसकी पत्नी धनरिजया देवी के खिलाफ विजलेंस ने शुक्रवार को निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। निगरानी ब्यूरो ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट दायर की है।
विजलेंस ने अपनी जांच में पाया है कि पूर्व खनन निरीक्षक मोती लाल सिंह ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग करते हुए साल 1977 से लेकर 2012 के बीच नौकरी में अकूत संपत्ति अर्जित की। इस दौरान उन्होंने 1 करोड़ 46 लाख 61 हजार रुपए की चल व अचल संपत्ति अपने व अपनी पत्नी के नाम पर अर्जित की है। ब्यूरो ने जांच में पाया कि पटना, दानापुर, दाऊदननगर समेत अन्य जगहों पर कीमती भूखंड, मकान और फ्लैट की खरीद की है। यहां तक कि शात्रीनगर थाने में जमा बंदूक का भी आंकलन किया है।
पूर्व खनन निरीक्षक ने शिवपुरी स्थित कैलाश इन्क्लेव अपार्टमेंट में फ्लैट खरीद रखी है। इसके अलावा शास्त्रीनगर में संगीता पैलेस बनाया है। साल 2009 में निगरानी ब्यूरो ने आरोपी मोतीलाल सिंह को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने इसके बाद उसके आवास पर छापामारी की और 3 लाख 85 हजार रुपये नगद बरामद किए थे।