Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
06-May-2021 08:50 AM
DESK: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद मंगलवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गयी थी। अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह की 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी वे रह चुके हैं। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शोक जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि...राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक, पूर्व सांसद अजित चौधरी जी के निधन की सूचन से आहत हूं । उनका जीवन किसानों को समर्पित था। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।