खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Jul-2023 05:59 PM
By ARYAN SHARMA
PATNA: पूर्व आईपीएस अधिकारी, दिल्ली पुलिस ब्रजकिशोर सिंह आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हुए। डॉ. वीके सिंह ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। पटना के कंकड़बाग में वीआईपी का मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान वीआईपी कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि बिहार का सीएम कैसा हो मुकेश सहनी जैसा हो।
पटना में आयोजित मिलन समारोह में ब्रजकिशोर सिंह ने वीआईपी पार्टी का दामन थामा। वीआईपी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक साथ कई लोगों को वीआईपी पार्टी की सदस्यता दिलायी। वीआईपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि इतने बड़े ओहदे पर काम करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारी आज वीआईपी पार्टी के सिद्धांत पर चलने के लिए आए हैं। इनके साथ-साथ कई लोग अब पार्टी के साथ चलने के लिए तैयार हैं। इन सभी का हम अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं है और बहुत मजबूत हुई है। मुकेश सहनी ने कहा कि आपने देखा होगा कि किस तरह हमारी पार्टी को षड्यंत्र के तहत खत्म करने की कोशिश की गयी थी। लेकिन हम हताश नहीं हुए और बोचहां में लड़कर दिखा दिये कि हमारी क्या ताकत है। 30 हजार वोटर हम अकेले लाए थे। डॉ. वीके सिंह के आने से हमारी पार्टी और मजबूत होगी।
वही वीआईपी का दामन थामने के बाद डॉ. ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि गरीबों, वंचितों का आवाज बनकर उनके मसीहा के रूप में मुकेश सहनी काम कर रहे हैं। जैसे भगवान बुद्ध अपना राजपाट छोड़कर बोद्ध गया में आए थे। उसी तरह वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी भी अपना चलता फिरता व्यवसाय और मुंबई महानगर को छोड़कर बिहार की जनता की सेवा के लिए आए हैं। इस दौरान वीआईपी कार्यकर्ताओं ने मुकेश सहनी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बिहार का सीएम कैसा हो मुकेश सहनी जैसा हो के नारे लगाए। इस दौरान डॉ. वीके सिंह जिन्दाबाद और मुकेश सहनी जिंदाबाद के भी नारे लगे।