समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
04-Apr-2020 12:29 PM
PATNA : बिहार में क्वारेंटाइन किए गये तबलीगी की जमात के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होनें कहा कि जहां पूरे देश में तबलीगी जमात ने जिस तरह कोरोना को फैलाया है वैसे में बिहार में सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया जाना ये बता रहा है कि सरकार इस पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है।
बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने तबलीगी जमात से जुड़े मुद्दे पर चिंता जाहिर करते हुए बिहार सरकार को नसीहत दी है। उन्होनें कहा कि जिल तरह पूरे देश में तबलीगी जमात के लोगों की वजह से कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ । देश के लगभग 25 फीसदी कोरोना के मामले तबलीगी जमात से जुड़े लोगों में पाए गये हैं ऐसे में बिहार में तबलीगी जमात से जुड़े सभी लोगों को टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आना भी चिंता को जन्म देता है । उन्होनें जांच पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कोरोना से जुड़े जांच के मामलों में गंभीरता दिखाए जाने की जरूरत है। बिहार सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही जिसका दुष्परिणाम बिहार के लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
बता दें कि बिहार के दरभंगा से तबलीगी जमात के तीन संदिग्धों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावे उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर के सकरा से 16 और दरभंगा के सिंहवाड़ा से दस लोगों को उठाकर क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया था ज्यादातर मामले निगेटिव पाए गये हैं। इधर, समस्तीपुर, मधुबनी और पूर्वी चम्पारण में कई मस्जिद व मदरसा में जांच की गई लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। बेगूसराय में तबलीगी जमात के 8 लोग पकडे गये हैं जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन के बीच जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज संक्रमण के मामले 2900 से ज्यादा हो गए हैं। अबतक इस जानलेवा वायरस से 68 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 183 लोग ठीक हुए हैं। आज सुबह राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित महिला की मौत हो गई। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी माना है कि तबलीगी जमात के लोगों की वजह से कोरोना के मामलों में तेजी आयी है।