ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar ship repair center : पटना में बनने वाला है शिप रिपेयर सेंटर, जानिए क्या -क्या होगा फायदा और सरकार का लक्ष्य Bihar Assembly : तेजस्वी यादव के साथ हादसा, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है पूरी खबर Patna double decker bus : पटना में गंगा किनारे डबल डेकर बस में निजी पार्टी और सैर की सुविधा, अब जन्मदिन और एनिवर्सरी मनाना हुआ आसान Patna Municipal Corporation : पटना में अप्रैल से नगर निगम का नया नियम लागू, बदल जाएगा यह व्यवस्था; अब आपको भी हर हाल में करना होगा यह काम Bihar railway development : पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर के बाद अब राजधानी में होगा अब एक नया रेलवे स्टेशन, जानिए कब से होगी शुरुआत Bihar Bullet Train : पटना से 4 घंटे में तय होगा दिल्ली तक का सफ़र, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मंजूर; जानिए क्या होगा पूरा रूट और स्टेशन ठहराव Bihar Budget 2026-27: 3 फरवरी को पेश होगा नीतीश सरकार का बजट, महिलाओं को 2 लाख, रोजगार और शिक्षा पर बड़ा फोकस; जानिए इसके अलावा किन मुद्दों पर रह सकता है अधिक फोकस BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में बायोलॉजी तो दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत

नए साल के मौके पर प्रेमिका को सरप्राइज देने के लिए गांव आया था प्रेमी, गर्लफ्रेंड और उसके पिता ने कर दी हत्या

नए साल के मौके पर प्रेमिका को सरप्राइज देने के लिए गांव आया था प्रेमी, गर्लफ्रेंड और उसके पिता ने कर दी हत्या

03-Jan-2020 09:43 PM

PURNIYA: प्रेमिका को नए साल के मौके पर सरप्राइज देने के लिए प्रेमी राजस्थान से गांव आया था. गांव आकर वह प्रेमिका के बुलाए  गए जगह पर मिलने के लिए पहुंचा था. लेकिन इस दौरान ही प्रेमिका के परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या में प्रेमिका की भी भूमिका सामने आई हैं. घटना पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव की है.

इसको भी पढ़ें डॉ. चयनिका की हत्या के आरोपी प्रेमी डॉ. मिर्जा को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों

प्रेमिका और उसका पिता गिरफ्तार

प्रेमी दिलखुश का शव गुरुवार को मिला था. हत्या का शक परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर लगाया था. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कि तो इसका खुलासा हुआ कि प्रेमिका के परिजनों ने ही प्रेमी की हत्या की है. पुलिस ने आज आरोपी पिता और प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

6 माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दिलखुश का गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग 6 माह से चल रहा था. इस दौरान वह राजस्थान नौकरी करने चला गया. लेकिन वह नए साल के मौके पर प्रेमिका से मिलने के लिए गांव आ गया था. दोनों ने नए साल के मौके पर मिलने के लिए जगह पहले से तय किया था. प्रेमिका के बुलाए जगह पर वह जैसे ही गया उसकी हत्या कर दी गई. हत्या करने से पहले उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई और फिर गला दबाकर उसको मारा गया. शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया.