बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान
05-Dec-2024 09:34 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में बेलगाम बस की चपेट में आने से 27 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग NH-131A की है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक पर यह हादसा हुआ। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे बस ने 27 वर्षीय युवक को रौंद डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटिया निवासी मोहम्मद इसहाक के 27 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जुबेर के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मो. जुबेर घर सब्जी लाने के लिए बाइक से रानीपतरा बाजार जा रहा था। इसी बीच मटिया चौक पर कटिहार से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक मूलरूप से महावीर मंदिर, शास्त्री नगर पूर्णिया का रहने वाला है। जो पिछले 6 वर्षों से पूरे परिवार के साथ मटिया में घर बनाकर रह रहा था।
मृतक के भाई मो.कलाम ने बताया कि जुबेर घर से सब्जी लाने के लिए निकला था जो घर लौटकर नहीं आया। बाद में पता चला कि बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साएं परिजन और ग्रामीणों ने पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग पर आगजनी कर जाम कर दिया।
इस दौरान जमकर हंगामा मचाया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही जिसके बाद लोग सड़क से हटे और यातायात बहाल हो सका। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।