मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
01-Aug-2024 09:25 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश राय की हत्या 31 जुलाई को घर के पास टहलने के दौरान कर दी गयी थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी की पहचान हुई। अवधेश राय की हत्या उनके पड़ोसी राहुल यादव ने की थी। राहुल ने ही सिर में गोली मारी थी जिसके बाद अवधेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी की पहचान की गयी। आरोपी राहुल यादव जमीन खरीदने और बेचने का काम करता है। राहुल ने ही अवधेश को कल बुधवार देर शाम फोन करके घर से बाहर बुलाया था। उसके बुलाने के बाद अवधेश गंजी पहन घर के बाहर उसके इंतजार में टहलने लगे तभी मौका पाकर राहुल ने पीछे से सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
वही मौके पर ही अवधेश की मौत हो गयी। घटना के बाद से राहुल फरार है उसके घर पर ताला लटका हुआ है। हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। परिजन राहुल सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। इस घटना के बाद मृतक के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।