मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jan-2023 05:25 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: आपसी रंजिश में एक 50 साल के व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी है। आनन-फानन में उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
घटना मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र के हरिबोला वार्ड 7 की है जहां 50 वर्षीय श्रवण यादव को गांव के ही दीपनारायण यादव एवं उनके पुत्र रंधीर कुमार, मिथिलेश कुमार ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल का इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के परिजनों ने बताया कि 26 जून 2022 को घायल के भाई अभिनंदन यादव के पुत्र सुनील को रौता पुल के नजदीक इन्हीं लोगों द्वारा सात गोलियां मारी गयी थी और ईलाज के दौरान सुनील बच तो गया लेकिन बिल्कुल अपंग हो गया है।
उसी मामले में दर्ज केस को हटा कर दीपनारायण यादव एवं उनके पुत्रों द्वारा श्रवण यादव पर केस मैनेज करने का दवाब बनाया जा रहा था। लेकिन जब श्रवण यादव ने इनकार कर दिया तो आज उनलोगों ने श्रवण यादव पर गोलियां चला दी। इधर आनन फानन में जख्मी को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहाँ उनका ईलाज चल रहा है। घायल श्रवण यादव को लगी गोली निकाल ली गई है लेकिन चिकित्सक उनकी हालत नाजुक बता रहे हैं। घटना के बाबत मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।