गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
20-Nov-2023 11:19 AM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां युवक को अपराधियों ने सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सफियावाद ओपी क्षेत्र के पूरवारी टोला फरार निवासी 22 वर्षीय मन्नू कुमार को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया जब वह गांव के ही गंगा घाट से अर्घ्य दे वापस लौट रहा था। अपराधियों ने मन्नू के सिर में गोली मार दी। उसके बाद स्थानीय लागों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि, गांव के ही शिव उर्फ चुहुआ के द्वार मन्नू के खेत अपना घोड़ी चारा दिया ग्राम जिसको लेकर मन्नू ने केस कर दिया और इस मामले में शिव जेल में बंद था। उसके बाद दोनो के बीच समझौता हुआ और शिव को बेल मिला और कुछ दिन पहले ही वह बेल पर जेल से बाहर आया था और अब उसी के खुन्नस में आज उसने छठ के मौका का फायदा उठा मन्नू अकेला पा गोली मार दी ।
उधर, इस मामले में डीएसपी सदर ने बताया की छठ घाट से लौट रहे युवक को गोली लगने की सूचना आई है। जिसने गोली मारी उसका भी नाम आ गया है। पुरानी रंजिश के वजह घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिय सघन छापेमारी कर रही है।