BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
28-Aug-2024 10:46 AM
By First Bihar
SAHARSA : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। आलम यह है कि राज्य के अंदर सरेआम लोगों को गोलियों से चलनी किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मेला देखकर लौट रहे तीन बच्चे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के बनमा इटहरी में चेहल्लुम का मेला देखकर लौट रहे तीन बच्चो को गोली मारकर जख्मी करने का मामला सामने आया है। तीनो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की वजह पुराना आपसी विवाद बताया जा रहा है। यह घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मकदमपुर की घटना हैं।
वहीं, इस घटना को लेकर मो अफसर ने बताया कि पूर्व में मो साहेब से हुई विवाद के बाद उसने न्यायालय में केस किया था। वह अक्सर केस उठाने की धमकी देता था और केस नही उठाने पर जान से मारने की धमकी देता था। जिसके कारण वह कई महीनों से गायब था। लेकिन वह लोग मेरे बच्चे को पहचानता था। मुझे नही मार पाया तो बच्चो पर ही गोली चला दी।
उधर, इस घटना में जख्मी 15 वर्षीय मुस्कान खातून, 12 वर्षीय सुबेदा खातून, 10 वर्षीय मो तैयब का इलाज चल रहा है। इस बाबत बनमा इटहरी थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही दोनो बच्ची और एक बच्चे को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल भेजा गया था। जहा से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मामले की तहकीकात की जा रही है।