पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
15-Feb-2022 09:59 PM
DESK: पंजाब के मशहूर एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे तभी सिंघु बॉर्डर के पास KMP एक्सप्रेस-वे पर वे सड़क हादसे के शिकार हो गये।
बता दें कि पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
दीप सिद्धू ने मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की थी। किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता भी रहे थे।
मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब भी उन्होंने जीता था। साल 2015 में उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई थी। 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से वे फेमस हुए थे जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।


