ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / Punjab में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे

Punjab में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे

04-Jan-2022 11:24 AM

DESK : देश में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला किया है. पंजाब में कोरोना के कारण नहीं पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. राज्य में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है. पंजाब सरकार ने 15 जनवरी तक राज्य के अंदर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है.


इसके अलावा पंजाब सरकार में सभी स्कूल कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है. पंजाब में पब्लिक ट्रांसपोर्ट 50 फ़ीसदी यात्रियों के साथ चलाने की इजाजत दी गई है, जबकि सिनेमा हॉल, रेस्त्रा, जिम भी पचास फीसदी क्षमता के साथ चलते रहेंगे. पंजाब सरकार ने आज सुबह ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. 15 जनवरी तक इन पाबंदियों को लागू किया गया है. अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी बढ़ाया जाएगा.


पंजाब के अंदर रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक लाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से सभी स्कूल कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद किए जाते हैं. कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया गया है. मास्क के बगैर लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. पंजाब में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं. इसे देखते हुए सरकार वहां पहले से ही सचेत नजर आ रही है.