ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / पंजाब में नई सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ, भगवंत मान कैबिनेट की...

पंजाब में नई सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ, भगवंत मान कैबिनेट की पहली बैठक आज

19-Mar-2022 12:45 PM

DESK : पंजाब की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। भगवंत मान कैबिनेट के आज कुल 10 मंत्रियों ने शपथ ली है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। आज दोपहर 2:00 बजे कैबिनेट की बैठक भी होने जा रही है।


भगवंत मान कैबिनेट में जिन नेताओं को जगह मिली है उनमें हरपाल चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद कटारुचक, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को खुद ट्वीट करते हुए नए मंत्रियों के चेहरे के बारे में जानकारी दी थी। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री पद हैं।


आपकों बता दें कि हालिया विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी 117 सदस्य वाली पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने सभी विरोधियों को पकड़ते हुए 92 सीटें हासिल की थी इसके बाद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली आज दोपहर 2:00 बजे कैबिनेट की पहली बैठक भी होने जा रही है।