PMCH और NMCH का फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, दलाल गिरफ्तार सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
19-Sep-2023 06:05 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के मुक्तसर जिले से आ रही है जहां कोटकपूरा जा रही यात्री बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी। वही बस में सवार कई यात्री लापता हो गये हैं ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वे नहर में बह गये हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है।
घटना मुक्तसर-कोटकपूरा रोड की है जहां यात्रियों से भरी बस पुल से अचानक नहर में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग लापता हैं। मृतकों में तीन यात्रियों की पहचान कर ली गयी है लेकिन 5 की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि मुक्तसर से कोटकपूरा तक चलने वाली प्राइवेट बस में 35 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। वही इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया। CM भगवंत मान खुद घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान सभी को सुरक्षित रखे।