ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / चरणजीत सिंह चन्नी ने ली सीएम पद की शपथ, पंजाब को मिला पहला...

चरणजीत सिंह चन्नी ने ली सीएम पद की शपथ, पंजाब को मिला पहला दलित मुख्यमंत्री

20-Sep-2021 11:22 AM

DESK : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने CM पद की शपथ ले ली है. उन्हें राज्यपाल बीएल पुरोहित ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसी के साथ पंजाब को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया. सोमवार सुबह चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री हैं, लेकिन पहले दलित मुख्यमंत्री हैं. 


इधर चरणजीत सिंह चन्नी के साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी डिप्टी सीएम की शपथ ले ली है. रंधावा जट्‌ट सिख कम्युनिटी से हैं. वहीं, सोनी हिंदू नेता हैं. जानकारी हो कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सीएम चेहरा बदला है. 


बता दें कि पंजाब के इतिहास में चन्नी पहले दलित मुख्यमंत्री हैं. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के समर्थन से चन्नी CM की कुर्सी पाने में कामयाब रहे. यह कुर्सी कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी.