Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
16-Feb-2022 05:19 PM
DESK: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव प्रचार के दौरान खुले मंच से बिहार, यूपी के लोगों को गाली दी. चन्नी का वो वीडियो वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि जब चन्नी बिहार-यूपी के लोगों को गाली दे रहे थे तो उनके बगल में प्रियंका गांधी खड़ी थी. चन्नी की धमकी और गाली के बाद प्रियंका गांधी जोर से तालियां बजाती औऱ नारे लगातीं नजर आ रही है.
मामला प्रियंका गांधी औऱ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की रैली का है. रैली के दौरान पहले प्रियंका गांधी ने भाषण दिया. प्रियंका बोलीं- पंजाब पंजाबियों का है, यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी. ये जो बाहर से आते हैं, उन्हें पंजाबियत सिखाइए. प्रियंका गांधी के इतना कहने के बाद चन्नी ज्यादा जोश में आ जाते हैं. वे माइक थामते हैं और कहते हैं- यूपी दे, बिहार दे भइए आके इते राज नई करदे. चन्नी के इतना बोलते ही प्रियंका खुद भी नारे लगाने लगती हैं.
चन्नी के भईया शब्द का मतलब क्या है
आप सोंच रहे होंगे कि भईय़ा शब्द गाली कैसे हो गया. दरअसल महाराष्ट्र में जब बाल ठाकरे के दौर में बिहार-यूपी के लोगों का विरोध हो रहा था तो बिहार औऱ उत्तर प्रदेश के लोगों को भईया कहा जाने लगा. उसके बाद से ही बिहार-यूपी के लोगों के लिए भईया शब्द गाली की तरह यूज किया जाने लगा. दूसरे राज्यों में बिहार या यूपी के शख्स को कोई भइया कह दे तो मारपीट की नौबत तक आ जातीहै. लेकिन प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पंजाब के सीएम ने बिहार औऱ यूपी के लोगों को भइया और बाहरी कहा और प्रियंका उनके समर्थन में नारे लगाते रहीं.
15 फरवरी की रैली का है मामला
बिहार-यूपी वालों को भइए कहने का वाकया पंजाब के रूपनगर में 15 फरवरी का है. प्रियंका गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ वहां रैली करने गयीं थीं. प्रियंका गांधी ने पहले पंजाब का मामला उठाया. उन्होंने भाषण में कहा-पंजाब पंजाबियों का है. पंजाब को पंजाबी चलाएंगे. अपनी सरकार बनाओ. ये बाहर से जो आते हैं आपके पंजाब में.. उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है. पंजाब मेरी ससुराल है. प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी अपने हाथ में माइक लेते हैं . वे बोलते हैं- प्रियंका पंजाबियां दी बहू है. यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइए आके इते राज नई कर दे. भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है. चन्नी के ये बोलते ही जो बोले सो निहाल के नारे लगते हैं. प्रियंका हंसती हुई पहले ताली बजाती हैं औऱ फिर खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं.