ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

पुल के उपर से बह रहा पानी, लोगों के आने जाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

30-Sep-2019 10:50 AM

RAMGADH. झारखंड में हो रही तेज बारिश के कारण कई नदियां उफान पर है. रामगढ़ जिले के पोटमदगा-कुलही सड़क पर पड़ने वाले भैरवी नदी पुल के उपर से पानी बह रहा है. प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर आवागमन को बंद करा दिया है.

ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

पुल पर आवागामन बंद होने के बाद पोटमदगा, कुल्ही, बयांग, सिरु, प्रियातु, बगरई, मदगी, भालू सहित दुलमी प्रखंड के दर्जन भर गांव के लोगों को परेशानी बढ़ गई है. दूसरे रास्ते से जाने के लिए ग्रामीमों को 10 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी. दुलमी बीडीओ जयाशंखी मुर्मू ने लोगों से पुल को पार न करने का आग्रह किया है. साथ ही पुल को लेकर अर्लट जारी करते हुए लोगों को पुल से दूर रहने का आग्रह किया है.

जलाशय का बढ़ा पानी

चार दिनों से हो रही बारिश से भैरवी जलाशय में भी पानी का स्तर काफी बढ़ गया है. 26 सितंबर को ही विभाग के निर्देश पर जलाशय से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. इससे भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ गया है. ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है. इससे पहले भी बारिश  के दिनों में पानी छोड़े जाने पर पुल पर पानी बहने लगता है.