दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Jan-2020 01:09 PM
HYDERABAD: मोबाइल गेम PUBG युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा इस गेम के दीवाने हो गये हैं. PUBG की दीवानगी इतनी कि इसके चक्कर में पड़कर एक पुजारी चोर बन गया. हैदराबाद का एक पुजारी अपनी शौक पूरी करने के लिए महंगी स्पोर्ट्स साइकिल चोरी करने लगा.
हैदराबाद पुलिस ने 19 साल के मंदिर के एक पुजारी को गिरफ्तार किया है, जिस पर महंगी स्पोर्ट्स साइकिल चुराने का आरोप है. बताया जा रहा है कि 19 साल के इस युवा पुजारी को पबजी गेम की लत लग गई थी. अपने शौक को पुरा करने के लिए वो लोगों की साइकिलें चोरी करने लगा. मौला अली के मंगापुरम कॉलोनी में रहने वाला पुजारी नंदुला सिद्धार्थ शर्मा ने वेद की पढ़ाई की है और पास ही के मंदिर में वो पुजारी है.
सिद्धार्थ अपनी मां के साथ रहता है. काफी समय से वो पास के मंदिर में पूजा कराता था. कुछ दिन पहले ही उसे पबजी मोबाइल गेम खेलने की बुरी लत लग गई. अपने शौक को पूरा करने के लिए अक्सर वो अपनी मां के साथ लड़ाई करता था. अपने शौक को पूरा करने के लिए जब घर से उसे पैसे नहीं मिले तो उसने पड़ोसियों की साइकिल चोरी करनी शुरू कर दी. 19 साल के इस पुजारी ने अब तक कुल 31 साइकिल चुराई है. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके पास से 17 साइकिलें भी बरामद की है.