25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
28-Dec-2024 03:50 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे धनरुआ से निकल कर समाने आया है। जहां पटना से सटे धनरूआ थाना क्षेत्र के जौदीचक गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जाता है कि शराब कारोबार से जुड़े विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार धनरूआ थाना क्षेत्र शराब बनाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प होते रही है। इसी क्रम में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मृतक का नाम धर्मवीर पासवान है।
बताया जा रहा है कि, मृतक सुबह-सुबह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। उसी वक्त बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इस घटना में मौके पर ही धर्मवीर की मौत हो गई। उसे पांच गोली लगी थी। मृतक की मां ने बताया कि वो लोग शराब बनाने वालों का विरोध करते रहे हैं। इस वजह से गांव के दबंग जाति के लोग नाराज थे।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोग, शव उठाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. घंटों हो हंगामा के दौरान कई जगहों पर धान की पुंज में आग लगा दी गयी। घंटों अफरा तफरी मची रही। बाद में पुलिस किसी तरह से शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या होने की खबर है।