ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / प्रियंका गांधी ने पुलिस पर गला दबाने का लगाया आरोप,कहा- यूपी पुलिस की...

प्रियंका गांधी ने पुलिस पर गला दबाने का लगाया आरोप,कहा- यूपी पुलिस की महिला कर्मी ने धक्का भी दिया

28-Dec-2019 07:49 PM

LUCKNOW:  प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर एक गंभीर आरोप लगाया हैं. प्रियंका ने कहा कि यूपी पुलिस के कर्मी ने मुझे धक्का दिया और गला दबाया है. प्रियंका गांधी आज लखनऊ गई थी.

प्रियंका का आरोप

प्रियंका ने कहा कि अचानक पुलिस मेरी गाड़ी के सामने आ गई और मुझे रोक दिया. जब मैंने पूछा कि मुझे क्यों रोका जा रहा तो इसका जवाब भी नहीं दिया गया. वे यही कहते रहे कि आप नहीं जा सकतीं. इसके बाद मैं पदल चलने लगी तो एक महिला पुलिसकर्मी ने मेरा गला पकड़ कर धक्का दे दिया. मेरा गला दबाया गया. मैं गिर गई जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मुझे उठाया.

गिरफ्तार रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी से मिलने जा रही थी

प्रियंका ने कहा कि मैं एसआर दारापुरी से मिलने गई थी. वे 70 साल के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं. उनको पुलिस ने फेसबुक पोस्ट लिखने के लिए घर से उठा लिया. वे 19 दिसंबर से ही पुलिस हिरासत में हैं, उनके परिवार के सदस्य परेशान हैं. मुझे उनसे मिलना था, इसलिए मैं पुलिस के रोके जाने के बाद भी बाइक से आगे बढ़ी, लेकिन पुलिस ने उसे भी रोक दिया. जिन्हें नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए गिरफ्तार किया गया हैं. बता दें कि प्रियंका यूपी में सीएए के विरोध में गिरफ्तार लोगों के परिजनों से जाकर मुलाकात कर रही हैं.