ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / प्रियंका गांधी ने कहा जय छठी मैया, लोकआस्था के महापर्व पर दी बधाई

प्रियंका गांधी ने कहा जय छठी मैया, लोकआस्था के महापर्व पर दी बधाई

02-Nov-2019 10:57 AM

DELHI : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर सबको बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने छठ गीत 'सोना सकुनिया हो दीनानाथ' के शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बधाई वाला ट्वीट किया है। 

प्रियंका गांधी ने छठ पर बधाई देते हुए लिखा है कि प्रकृति और लोक रंग में आस्था के प्रतीक पर्व छठ की सबको शुभकामनाएं। छठ पर्व हम सभी को ठेकुआ की मिठास समाज में फैलाने और प्रकृति को बचाने की प्रेरणा दे। प्रियंका ने 'जय छठी मैया' लिखते हुए अपना बधाई संदेश दिया है।

पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त से प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होने के कारण प्रियंका वहां के त्योहारों और पूर्वांचलियों के बीच छठ के महत्व को समझ रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने पूर्वांचल के लोगों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय छठ पर्व की बधाई दी है।