दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Jan-2020 05:19 PM
LUCKNOW: बिना हेलमेट के एक कांग्रेस के नेता स्कूटी पर बैठाकर प्रियंका गांधी को लेकर जा रहा था उस पर ट्रैफिक पुलिस ने 6100 रूपए का जुर्माना लगाया था. अब उस जुर्माने को भरने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता चंदा कर पैसा जुटाने में लगे हैं. वह भी ऐसे में जब उस गाड़ी का मालिक पैसे खुद देने के लिए तैयार हैं.
मालिक खुद पैसा देने को है तैयार
स्कूटी का मालिक राजदीप सिंह गाड़ी का चालान देने के लिए तैयार हैं. वह चाहते हैं कि खुद पैसा दें. लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता इसको लेकर तैयार नहीं हैं. वह चाहते है कि पैसा चंदा का ही दिया जाएगा. राजदीप ने बताया कि उस दिन वह लखनऊ पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास के पास से गुजर रहे थे. इस दौरान कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने गाड़ी मांगा और कहा कि प्रियंका गांधी को लेकर जाना है. वह माना नहीं कर पाए. ट्रैफिक पुलिस ने बिना लाइसेंस, हेलमेट, गाड़ी का नंबर प्लेट खराब, गलत दिखा में गाड़ी चलाना, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन को लेकर 6100 रुपए का जुर्माना लगाया हैं.
प्रियंका ने गला दबाने का लगाया था आरोप
बता दें कि शनिवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में थीं. वह सीएए के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजन से मुलाकात करने के लिये पार्टी के राज्य मुख्यालय से निकली थीं. रास्ते में लोहिया चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया. तो वह स्कूटी पर जा रही थी. दोनों के पास हेलमेट नहीं था. इस दौरान प्रियंका ने कहा था कि अचानक पुलिस मेरी गाड़ी के सामने आ गई और मुझे रोक दिया. जब मैंने पूछा कि मुझे क्यों रोका जा रहा तो इसका जवाब भी नहीं दिया गया. वे यही कहते रहे कि आप नहीं जा सकतीं. इसके बाद मैं पैदल चलने लगी तो एक महिला पुलिसकर्मी ने मेरा गला पकड़ कर धक्का दे दिया. मेरा गला दबाया गया. मैं गिर गई जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मुझे उठाया.