‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
05-Oct-2020 10:13 AM
DESK : देश भर में हाथरस मामले को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं बीते दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की पुलिस से जो नोंक झोंक हुई उससे मामले ने और ज्यादा तुल पकड़ लिया. एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई जिसमें पुलिस प्रियंका के साथ बदसलूकी करती नजर आई. इसपर लोगों में खासकर महिलाओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.
मामले की महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हाथरस जाते समय दिल्ली-उप्र सीमा पर उनके साथ कथित रूप से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वाघ के इस रुख का कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वाघ पिछले साल भाजपा में जाने के बावजूद अपने 'संस्कार' नहीं भूली हैं.
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के साथ शनिवार दोपहर उस दलित युवती के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं, जिसकी कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी. प्रियंका जब वहां जा रही थीं तो दिल्ली-उप्र सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई. इस दौरान हेलमेट पहने हुए एक पुलिसकर्मी ने डीएनडी टोल प्लाजा पर प्रियंका को रोकने का प्रयास किया और आरोप हैं कि पुलिसकर्मी ने कांग्रेस महासचिव के परिधान पकड़कर उन्हें रोका. वाघ ने ट्वीट किया, 'एक पुलिस अधिकारी की महिला नेता के कपड़े पकड़ने की हिम्मत कैसे हुई.'