ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर अटैक, कहा- 'खतरे में है देश, आज...

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर अटैक, कहा- 'खतरे में है देश, आज जो नहीं लड़ेगा वो कायर कहलाएगा'

14-Dec-2019 12:52 PM

DELHI: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार अटैक किया है. कांग्रेस की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर करारा वार किया है. नागरिकता कानून के विरोध में, महिलाओं पर हिंसा, अर्थव्यवस्था और दूसरे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने रैली आयोजित की है.


रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि 'हम देश को बचाना चाहते हैं. ये देश प्रेम और भाईचारे का है. यह देश स्वतंत्रता संग्राम से बना है. सबको समानता देने वाला देश है. यह देश प्रेम और भाईचारे का है. समानता और स्वाभिमान देने वाला देश है.' प्रियंका गांधी ने कहा कि, 'देश आज खतरे में है, हर जगह आज लिखा मिलता है कि मोदी है तो मुमकिन है लेकिन मैं कहती हूं बीजेपी है तो ऐसे कानून बन रहे हैं जिससे देश का संविधान खतरे में है, बीजेपी है तो प्याज 100 रुपये किलो मुमकिन है. बीजेपी है तो बेरोजगारी मुमकिन है. आज देश की अर्थव्यवस्था पाताल में पहुंच गई है.'


प्रियंका गांधी ने कहा कि, 'मोदी सरकार के कदम से संविधान नष्ट हो जाएगा, देश बंट जाएगा. देश प्यारा है तो आज देश की आवाज बनो. यह देश हमारा है और इसे विनाश से बचाना हमारा कर्तव्य हमारा है. आज न्याय के खिलाफ जो नहीं लड़ेगा वो इतिहास में कायर कहलाएगा'.