जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
20-Mar-2020 09:46 PM
DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां कोरोना वायरस का खौफ राष्ट्रपति भवन तक पहुंच चुका है. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मेडिकल चेकअप कराने वाले हैं. प्रेसिडेंट के नियमित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. देश में कोरोना वायरस की दहशत बढ़ती ही जा रही है.
सांसद दुष्यंत सिंह से मुलाकात के बाद अब राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने कहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपना मेडिकल चेकअप करवाएंगे. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने अपने सभी नियमित कार्यक्रमों को स्थगित करने का फैसला किया है. दरअसल, राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट की मेजबानी की थी. जिसमें दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे.
सांसद दुष्यंत सिंह से मुलाकात के बाद बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि बीजेपी के सांसद दुष्यंत सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुए थे. जिसके बाद दुष्यंत सिंह खुद सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं. इसके साथ ही उनकी मां और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे भी आइसोलेट हो गई हैं.