बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Jan-2020 11:09 AM
DELHI: निर्भया के गुनहगार मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेज दी है साथ ही दया याचिका को ठुकराने की भी गुजारिश की गई है. इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी दोषी मुकेश की दया याचिका ठुकरा दी थी साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय से दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश भी की थी.
आपको बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दिए जाने पर रोक लगा दी है. अदालत ने मुकेश की दया याचिका पर फैसला न होने के चलते तारीख को टालने का आदेश दिया है. इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर से हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान बताया गया था कि दोषियों को फांसी की सजा 22 जनवरी को नहीं दी जा सकती, क्योंकि मुकेश सिंह ने दया याचिका दायर की है. इससे पहले निर्भया के चारों गुनहगार मुकेश सिंह, विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता को 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी दिया जाना तय हुआ था.
वहीं फांसी में हो रही देरी से निर्भया के माता-पिता बेहद नाराज हैं. निर्भया के पिता ने दिल्ली सरकार पर सारा ठीकरा फोड़ा है. निर्भया के पिता ने कहा कि दिल्ली सरकार तब तक सोई रही, जब तक हम लोग नहीं आगे बढ़े. निर्भया के पिता ने कहा कि अगर दिल्ली चुनाव से पहले दोषियों को फांसी नहीं दी जाती है तो इसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार होंगे.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...