Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
15-Jun-2022 09:36 AM
By RANJAN
SASARAM: खबर सासाराम की है, जहां प्रेमिका से मिलने आये एक युवक की शादी करा दी गई। घटना सासाराम के सिविल कोर्ट के पास की है। बताया जा रहा है कि पटना जिला के पालीगंज के रहने वाले प्रेमी और रोहतास के डालमियानगर की रहने वाली प्रेमिका दो साल से रिलेशनशिप में थे। एक मामूली मिस्ड कॉल से दोनों संपर्क में आये और इसके बाद प्यार परवान चढ़ने लगा।
समय के साथ दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन बाद में लड़के के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जिसके बाद प्रेमिका परेशान हो गई। वह बार-बार अपने प्रेमी को अपने पास बुलाना चाहती थी। लेकिन घर वालों के दबाव में प्रेमी मिलना जुलना छोड़ दिया। जिसके बाद प्रेमिका ने किसी बहाने से लड़के को सासाराम बुलाया तथा कोर्ट में शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। जिसके बाद प्रेमी इनकार करने लगा, देखते ही देखते सड़क किनारे भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी और सिविल कोर्ट के पास एक शिव मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी गई।
इस दौरान भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और प्रेमिका तथा लोगों के दबाव के आगे प्रेमी मजबूर हो गया। किसी ने सिंदूर ले आया और भगवान के जयघोष के साथ लड़के ने अपनी प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद दोनों चले साथ साथ चले गए। थोड़ी देर के लिए यहां पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। लेकिन फिर सब सामान्य हो गया।