ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

प्रेम कहानी का दुखद अंत: युवक-युवती ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी, सुबह-सवेरे शव मिलने से सनसनी

12-Dec-2023 10:53 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई में मंगलवार की सुबह सवेरे एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में एक युवक और युवती शामिल हैं। एकसाथ दो शव मिलने की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को हुई ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम में असफल होने के बाद दोनों ने अपनी जान दे दी है।


दरअसल, जमुई में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हो गया है। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनवेरिया निवासी प्रमोद कुमार का गुगुलडीह निवासी बबिता कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे को जी जान से चाहते थे लेकिन परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों की बेरूखी के बाद दोनों सोमवार को अचानक घर से लापता हो गए और मंगलवार को दोनों का शव झाझा-रजला रेलखंड के सतीघाट दुधीजोर पुल के पास मिला।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।