NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
09-Mar-2024 09:49 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के लिए एक दुल्हन ने घर आई बारात को लौटा दिया और उससे शादी करने की जिद्द पर अड़ी रही। घंटों हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद घरवाले प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए लेकिन ऐन वक्त पर लड़की को धोखा देकर प्रेमी बीच मझधार में उसे छोड़कर फरार हो गया।
बताया जाता है कि शादी से एक दिन पहले लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। उधर घरवालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो घर में हड़कंप मच गया। क्योंकि अगले दिन उसकी बारात आने वाली थी। परिजनों ने लड़की की खोजबीन शुरू की। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल को सर्विलांस पर रख दिया जिसके बाद लड़की का लोकेशन का पता चल गया।
लड़की और उसका प्रेमी सिंघियाघाट में थे जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों को थाने लाया गया जिसके बाद लड़का और लड़की को उनके परिजनों के हवाले किया गया। जिसके बाद अगले दिन होने वाली शादी की तैयारी में लड़की वाले जुट गये। शादी की पूरी तैयारी कर ली गयी थी। बारात लड़की के घर पर पहुंचने वाली थी कि तभी लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। वह जिद्द पर अड़ी थी कि शादी वह किसी और से नहीं करेगी बल्कि अपने प्रेमी से ही करेगी। उसे समझाने के लिए पूरा परिवार लगा हुआ था।
जब बारात दरवाजे पर पहुंची तब भी लड़की शादी नहीं करने की जिद्द पर अड़ी थी। वो जयमाला स्टेज पर भी जाने को तैयार नहीं थी। इस दौरान घंटो भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गांव और परिवार के लोग भी लड़की की इस जिद्द से हैरान थे। उन्होंने भी उसे समझाने की भरपुर कोशिश की लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। दुल्हन की जिद्द के आगे बारातियों को भी लौटना पड़ गया। लड़की की जिद्द के सामने उसके घरवालों को झूकना पड़ गया।
प्रेमी से उसकी शादी कराने के लिए घरवाले तैयार हो गये लेकिन तभी ऐन वक्त पर अब लड़की का प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। वह कहने लगा की किसी भी हाल में वो लड़की से शादी नहीं करेगा। इतना कहने के बाद प्रेमी अपने परिजनों के साथ फरार हो गया। अब लड़की अपनी गलती पर आंसू बहा रही है। उसकी शादी अंतत: दोनों लड़कों में से किसी से नहीं हो पाई। जिससे वो सच्चा प्यार करती थी उसी ने धोखा दे दिया। अब वो अपनी गलती पर आंसू बहा रही है।