Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
10-May-2022 04:10 PM
KHAGARIA: खगड़िया में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। पहले पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला बोले फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रेमी मौके से फरार बताया जा रहा है। इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के चोढली गांव का है। 22 वर्षीय मो. अमरूल की शादी छह महीने पहले ही शहजादी खातून से हुई थी। मृतक की मां का कहना है कि शादी के बाद ही उनकी बहू मायके चली गयी। मायके से वह ससुराल आना नहीं चाहती थी। लेकिन मायके वालों के दबाव के कारण वह पिछले हफ्ते ही आई थी। जिसके बाद यह घटना हुई।
बताया जाता है कि शहजादी खातून का गांव के ही मो. अल्तम के साथ अवैध संबंध था। वह छिप छिप कर उससे बातचीत किया करती थी। लेकिन जब इसकी जानकारी अमरूल को हुई तब वह इसका विरोध करने लगा। जो उसकी पत्नी को नागवार गुजरा।
पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले उसके गुप्तांग पर हमला किया उसके बाद गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गये थे। लेकिन जब इसकी सूचना पुलिस को हुई तब त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हालांकि आरोपी प्रेमी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।