Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम
31-Oct-2024 10:14 AM
By First Bihar
PATNA : पटना जंक्शन पति-पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेजे ड्रामा देखने को मिला। यहां प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि एक महिला सिपाही पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस पकड़ने आई थी। इसी दौरान उसका पति प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। तभी पति की नजर जैसे उसकी पत्नी पर पड़ी तो वह हैरान रह गया। इसकी वजह यह था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ थी।
वहीं, अपनी पत्नी को दुसरे युवक के साथ देखते ही पति भड़क गया और तू-तू मैं-मैं के बाद पति उसके तथाकथित आशिक पर टूट पड़ा। पत्नी से पूछताछ करने लगा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके चलते विवाद बढ़ता चला गया। पति ने बताया कि वो सीआरपीएफ में है। वह पिछले एक महीने से पत्नी की खोजबीन कर रहा था। उससे मुलाकात नहीं हो पा रही थी।
वहीं आज पत्नी के बारे में सूचना मिली थी और उसी को खोजने पटना जंक्शन पर आया था। जैसे नजर पड़ी वो पत्नी के पास पहुंच गया। पति को देखते ही पत्नी उससे दूर हटने लगी और वो भागने का प्रयास करने लगा.मारपीट के बाद पति-पत्नी दोनों ने ट्रेन पकड़ ली। आशिक फरार हो गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जीआरपी थानेदार ने पूछे जाने पर बताया कि घटना के बारे में अभी जानकारी नहीं है।
इधर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लेडी कांस्टेबल का पति पत्नी से सिर्फ एक ही चीज पूछता रहा. ‘जिसके साथ तुम थी, वो कौन है..’ लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया।भीड़ से आवाज आई कि सिर्फ उसका नाम और रिश्ता बता दीजिए। शुरू में महिला ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन जब पति नहीं माना तो उसे धमकी देते हुए कुछ कहा। इसी बीच पति का गुस्सा कम नहीं हुआ. प्रेमी के साथ झूमा-झटकी करने लगा। भीड़ इकट्ठी होने पर लेडी कांस्टेबल का प्रेमी डर गया। सीआरपीएफ जवान ने उससे भी कई सवाल पूछे। भीड़ ने मौजूद लोगों ने कहा कि 112 को बुलाइये। इसी बीच लेडी कांस्टेबल वहां से ट्रेन से जाने लगी तो पति ने उसका तेजी से पीछा किया।