Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
15-Apr-2023 08:08 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय से कल से लापता इंटर छात्र की लाश आज शाम मक्के के खेत में अर्धनग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। छात्र का शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चमनटोल बहियार की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक छात्र की पहचान मालीपुर गांव निवासी प्रकाश ठाकुर के 17 वर्षीय बेटे साजन कुमार के रूप में हुई है। छात्र की लाश खेत में मिलने की सूचना पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। शव को देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि छात्र की पीट-पीटकर और फांसी लगाकर उसकी हत्या कर मक्के की खेत में फेंक दिया गया है।
बताया जा रहा है कि साजन कुमार शुक्रवार की रात से ही अपने घर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी । वहीं शनिवार की शाम में मकई खेत में पानी पटवन के लिए पहुंचे लोगों की नजर जब लाश पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। सब्दलपुर पंचायत के मुखिया ने मल्हीपुर निवासी एक छात्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। तभी पुलिस को एक शव मिलने की बात का बता चला।
थानाध्यक्ष ने जब शव की पहचान के लिए मुखिया को फोटो वाट्सएप किया तब उन्होंने छात्र की पहचान साजन कुमार के रूप में की। फिलहाल छात्र की हत्या किसने की और किन कारणों से की इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार साजन शुक्रवार को अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुआ था। जिसके बाद नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता को देखने वह गया था जहां देर रात तक उसे ग्राउंड में देखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।