Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
08-Apr-2021 05:36 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : इस वक़्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है जहां कुछ हथियारबंद अपराधियों ने प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद युवक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया गया है. घटना लहरिया सराय थाना क्षेत्र के राहमगंज मोहल्ला की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार घायल युवक के परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में युवक को गोली मारी गई है. युवक का पड़ोस की ही एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने पहले तो आकर युवक को धमकाया और आज अचानक से आकर गोली मार दी.
जिस व्यक्ति ने युवक को गोली मारी, उसने मास्क और हेलमेट पहना हुआ था. चेहरा छिपा होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.