Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
17-Aug-2023 02:51 PM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। अपराधी खुलेआम आम लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं तो कहीं - कहीं तो न सिर्फ हमला कर रहे हैं बल्कि हत्या कर डाल रहे हैं। ऐसे में अब राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गया है। विपक्षी दलों के तरफ से यह आरोप लगना शुरू हो गया है कि - बिहार में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। जिसमें एक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। दोनों युवक सोए हुए थे इसे दौरान उन पर हमला किया गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस हत्या के पीछे गांव के ही एक शख्स पर हत्या का आरोप लगा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के धनौती थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी जियाउल रहमान एक दोस्त के साथ अपने अर्ध निर्मित मकान के बाहर सोया हुआ था। तभी पड़ोस के रहने वाले एक शख्स ने धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर फरार हो गया।
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही एक युवक द्वारा मेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। मेरे भाई का दोस्त गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल आरोपी घर छोड़कर फरार है। आरोपी बेचू अंसारी की पत्नी एवं मेरे भाई जियाउल रहमान की बातचीत होती थी, जो बेचू अंसारी को नागवार गुजरती थी और उसने मेरे भाई की हत्या कर दी।