ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

प्रेगनेंट पत्नी को हुआ कोरोना तो पति ने पहचानने से भी किया इंकार, अस्पताल में छोड़कर भागा

20-Jul-2020 12:12 PM

DESK : कोरोना संकट के इस काल में मानवता को शर्मशार करने वाली कई खबरें सामने आ रही है. ताजा मामला लखनऊ से सामने आया है, जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पति ने अपनी प्रेगनेंट पत्नी को पहचानने से इंकार कर दिया. जिसके बाद अस्पताल के कर्मी भी सकते में आ गए. 

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के इंदिरानगर की रहने वाली 24 साल की हिना का निकाह फरवरी 2019 में चांदन गांव के फकरुल के साथ हुई थी. प्रेगनेंट हिना को डिलीवरी के लिए उसे लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया था. इस दौरान हिना का कोरोना जांच कराया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद डॉक्टर ने इसकी जानकारी उसके पति को दी. 

लेकिन वह रिपोर्ट जानते ही पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भाग गया. रिपोर्ट के अनुसार जब अस्पताल ने उसे कॉल किया तो उसने अपनी पत्नी को पहचानने से इंकार कर दिया. इसके बाद महिला के पिता ने फकरुल के नंबर पर कॉल किया. इस बार उसने कोरोना पीड़ित अपनी पत्नी से किसी तरह के संबंध नहीं होने की बात कही. जिसके बाद हिना के मायके वाले अस्पताल पहुंचे और फिर उसे लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया.इस वजह से सर्जरी में देरी हुई और हिना के बच्चे ने मां के गर्भ में ही दम तोड़ दिया. अब महिला का कहना है कि पति के खिलाफ वह कोर्ट जाएगी.