झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल
21-Nov-2020 04:57 PM
DESK: जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 8 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. यह घटना प्रयागराज के अमिलहवा गांव की है. कुछ दिन पहले ही लखनऊ में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हुई थी.
सरकारी ठेका संचालक हिरासत में
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने सरकारी ठेका से शराब खरीदी थी. उसे बाद पीने के 2 घंटे के अंदर ही 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 8 की स्थिति गंभीर हो गई. 8 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गांव में कोहराम मचा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि अमिलहवा गांव में रोड पर रामबाबू जायसवाल का देशी शराब का सरकारी ठेका है. हर दिन शाम को वहां पर ग्रामीणों का मजमा शराब पीने के लिए लगता है. घटना की रात भी लोगों ने शराब पीने ले, लेकिन पीने के बाद सभी बेहोश होने लगे और मुंह से झाग निकलने लगा.
कई अधिकारी गांव में पहुंचे
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रयागराज के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का पहुंचे. पुलिस ने ठेका चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही लखनऊ में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद भी प्रशासन सजद नहीं था.