दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Jan-2020 05:45 PM
DESK: एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. हत्यारों ने मासूमों को भी नहीं छोड़ा है और 2 मासूमों को भी मार डाला है. यह घटना यूपी के प्रयागराज के यूसूफपुर गांव की है.
इसको भी पढ़ें बिहार की राजनीति ट्विटर पर छाई, CM नीतीश को हटाने के लिए कराया जा रहा #2020_हटाओ_नीतीश ट्रेंड
घर का दरवाजा अंदर से था बंद
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घर का मेन दरवाजा अंदर से बंद था. फिर भी घर के पांच सदस्यों की हत्या कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक विभाग की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. घटना वाले घर को पुलिस ने सील कर दिया है.
गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. इसको देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है. एसपी ने कहा कि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. परिवार के पास ना तो अधिक जमीन है और न ही संपत्ति है. ऐसे में हत्या किस वजह से की गई है उसकी जांच हो रही है. एक संभावना जताई जा रही है कि अपराधी घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुसे होंगे और वारदात को अंजाम दिए होंगे. वही, ग्रामीणों का कहना है कि इस परिवार का किसी से कोई गांव में विवाद नहीं था. ऐसे में हत्या कैसे हुई इसको लेकर सभी हैरान हैं.
इसको भी पढ़ें मुंगेर में बीच सड़क पर नशे में धुत्त सिपाही बोला- कौन है लिपि सिंह? नीतीश कुमार को भी देख लेंगे