मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
05-Apr-2020 03:40 PM
DESK: चाय के दुकान पर तब्लीगी जमात के लोगों की गंदी हरकतों को लेकर युवक चर्चा कर रहा था. इस दौरान वहां पर खड़ा शख्स को यह बात नागवार गुजरी और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के बक्शी मोड़ा गांव की है.
आरोपी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
इस दौरान मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बक्सी मोड़ा का रहने वाला लोटन निषाद एक चाय की दुकान पर था. इस दौरान ही हॉस्पिटल में भर्ती तब्लीगी जमात के लोगों की गंदी हरकतों की चर्चा होने लगी है. इस दौरान युवक भी जमात के खिलाफ बोल रहा था. गांव के रहने वाले मो. सोना से बहस हो गई. बात आगे बढ़ी तो सोना ने लोटन को गोली मार दिया. गोली लगते ही लोटन की मौके पर ही मौत हो गई. इस हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.
पुलिस को सीएम योगी ने लगाई फटकार
इस हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई है. सीएम ने कहा कि जब लॉकडाउन है तो लोग कैसे चाय के दुकान पर लोग जुटे. यह तो खुलेआम लॉकडाउन के खिलाफ है. यह घटना पुलिस के लापरवाही के कारण हुई है. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी. बता दें कि तब्लीगी जमात के कई लोगों को कोरोना हुआ है. वह इलाज के दौरान नर्सों के सामने हॉस्पिटल में बिना कपड़े के घूम रहे हैं. गंदे इशारे कर रहे हैं यहां तक की इलाज करने वालों पर वह थूक भी दे रहे हैं. जिसकी आलोचना हो रही है.