ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / प्रवासियों के दर्द पर पहली बार बोले PM मोदी, पूर्वोत्तर भारत की श्रम...

प्रवासियों के दर्द पर पहली बार बोले PM मोदी, पूर्वोत्तर भारत की श्रम शक्ति को देख उसका विकास करेंगे

31-May-2020 11:16 AM

 DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आज पहली बार प्रवासी मजदूरों के दर्द की चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रवासियों की तकलीफ को हमने कोरोना काल में देखा है यह बेहद दर्द भरी स्थिति रही है.

पूर्वोत्तर भारत के श्रम शक्ति को हमने प्रवास के दौरान संकट में देखा है और इससे हमारे मन में बड़ी पीड़ा हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के श्रम शक्ति को देखते हुए वहां विकास की नई प्राथमिकताओं को तय करने की जरूरत है.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में विकास के लिए बहुत कुछ किया है. लेकिन अब श्रम शक्ति की उपयोगिता को देखते हुए वहां और ज्यादा विकास योजनाओं पर फोकस किया जाएगा. पूर्वोत्तर भारत के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बातें कही हैं उसके बाद यह माना जा रहा है कि बिहार को केंद्र से कोरोना काल में बड़ी मदद मिल सकती है.

आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा प्रवासी उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लौटे हैं गृह मंत्री ने कहा है कि प्रवासियों के स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा और साथ ही साथ सरकार आगे नीति बनाकर काम करेगी.