ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई जख्मी

20-Apr-2021 12:46 PM

DESK : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रवासी मजदूरों से भरी बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के टिकमगढ़ और छत्तरपुर से एक बस निकली थी. इसमें प्रवासी मजदूर सवार थे. एमपी के ग्वालियर जिले के जोरासी में बस का एक्सीडेंट हो गया और बस पलट गई. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. 


घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है.


गौरतलब है कि कई राज्यों में मिनी लॉकडाउन होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपने अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं. बस अड्डों पर भारी संख्या में प्रवासी मजदूर घर वापस जाने के लिए उमड़ पड़े हैं. आनंद विहार बस अड्डे पर खूब भीड़ दिखाई दे रही है और गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे से यूपी और बिहार जाने वाली बसें पूरी भरकर जा रही हैं. जिसकी वजह से कोरोना के फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है.