Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
11-Oct-2020 04:10 PM
By PRASHANT
DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग से लेकर पुलिस प्रशासन तक चुनाव शांतीपूर्ण ढंग से कराने में जुटी है. जिसे लेकर संदिग्धों पर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 107 की कार्रवाई कर रही है. पर दरभंगा पुलिस की एक अनोखी कार्रवाई सामने आई है. दरभंगा के बहादुरपुर थाना की पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसमे 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के विरुद्ध भी धारा 107 की कार्रवाई की घटना सामने आई है.
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी दिनेश राम के 11 वर्षीय नाबालिग के विरुद्ध भी धारा 107 की कार्रवाई करते हुए उसे नोटिस दिया गया है. जिसमें दरभंगा सदर न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से सदर अनुमंडल में उपस्थित होकर 50 हजार रुपये के बॉन्ड भरवाने की बात नोटिस भेज कर बताई गई है. जिसमें विधानसभा चुनाव में शांती बनाए रखने और चुनाव के समय किसी प्रकार की हरकत न हो. इसे लेकर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा.
वहीं नोटिस मिलने के बाद आक्रोश में परिजन ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष से कार्रवाई करने की मांग की. जिसके बाद थानाध्यक्ष ने नाबालिग बच्चे के नाम को सूची से हटाने की बात स्वीकार कर परिजनों को आश्वासन दिया. इस मामले पर थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय चौकीदार की ओर से नाम चिन्हित कर दिया जाता है, जिसके बाद धारा 107 की कार्रवाई की जाती है. बच्चे के पिता पर पूर्व में एफआईआर हुई थी इस लिए बच्चे के पिता पर भी हो गया है और बच्चे पर भी हो गया है. इसलिए बच्चे का आधार स्कूल की पहचान पत्र ले लिया गया है. उसका नाम धारा 107 की कार्रवाई से हटा दिया जायेगा.