ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

नीतीश के जले पर प्रशांत किशोर ने छिड़का नमक, बोले.. इतनी भारी भीड़ से आप 200 सीट जीत लेंगे

नीतीश के जले पर प्रशांत किशोर ने छिड़का नमक, बोले.. इतनी भारी भीड़ से आप 200 सीट जीत लेंगे

02-Mar-2020 08:00 AM

PATNA : गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर अपनी भाग्य बिटवा चुके नीतीश कुमार पर अब उनके पुराने सहयोगी प्रशांत किशोर ने जमकर चुटकी ली है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के जले पर नमक छिड़कते हुए कहा है कि नीतीश कुमार ने पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए 200 सीटें जीतने का दावा किया है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि 15 साल के उनके सुशासन के बावजूद बिहार अब भी क्यों पिछड़ा हुआ है। 


प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में आज भी देश के अंदर सबसे ज्यादा गरीबी है। हम पिछड़े हुए हैं और राज्य गरीब बना हुआ है। नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि आखिर बिहार के लिए अगर उन्होंने 15 सालों में सुशासन की स्थापना की तब भी हाल बेहाल क्यों है जेडीयू के फ्लॉप शो पर जबरदस्त तंज कसते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।


इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने दिल्ली हिंसा पर नीतीश कुमार की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा है कि दिल्ली जल गई और नीतीश कुमार की चुप्पी नहीं टूटी। नीतीश कुमार ने दिल्ली को लेकर एक शब्द भी आखिर क्यों नहीं बोला। नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर नीतीश कुमार से अलग लाइन लेने वाले प्रशांत किशोर को यदि उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। प्रशांत किशोर को पार्टी से बाहर किए जाने के बाद आरसीपी सिंह और उनका खेमा गदगद महसूस कर रहा था लेकिन जिस तरह गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन फ्लॉप शो में बदल गया उसके बाद प्रशांत किशोर नीतीश कुमार पर चुटकी ले रहे हैं।