दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Dec-2019 09:28 PM
PATNA: प्रशांत किशोर के सीटों के बंटवारे वाले बयान के बाद भाजपा के नेता प्रशांत पर पलटवार कर रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि चुनावी डाटा जुटाने और नारा गढ़ने वाली कंपनी चलाते हुए प्रशांत राजनीति में आ गए हैं. वह विरोधियों को फायदा पहुंचाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं.
गिरिराज सिंह ने PK का नहीं लिया नोटिस, बोले- केवल नीतीश कुमार के बयान की है अहमियत
पीएम और सीएम के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव
सुशील मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया कि ‘’2020 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना तय है. सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व समय पर करेगा. कोई समस्या नहीं है. लेकिन जो लोग किसी विचारधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डाटा जुटाने और नारे गढ़ने वाली कंपनी चलाते हुए राजनीति में आ गए, वे गठबंधन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर विरोधी को फायदा पहुंचाने में लगे हैं.’’
दशकों पुरानी है जदयू-भाजपा की दोस्ती
मोदी ने भाजपा और जदयू के रिश्तों को लेकर ट्वीट किया ‘’भाजपा और जद-यू के बीच चंद वर्षों को छोड़ कर आपसी विश्वास का रिश्ता दो दशक पुराना और जांचा-परखा है. बिहार के विकास, कानून के शासन, महिला सशक्तीकरण, दलितों-पिछड़ों के साथ न्याय, बाल विवाह एवं दहेजप्रथा पर रोक, नशा मुक्ति तथा पर्यावरण रक्षा के लिए जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियान में एनडीए एकजुट हैं.’’
एनपीआर पर फैलाया जा रहा भ्रम
सीएए और एनपीआर के विरोध करने वालों पर मोदी ट्वीट किया कि ‘’ अगर नागरिकता कानून का विरोध करने और एनपीआर पर भ्रम फैलाने से देश कमजोर होता है, भारत विरोधी मजबूत होते हैं, विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल होती है, विदेशी निवेशक हाथ खींचते हैं और देश राजनीतिक अस्थिरता की तरफ जाता है, तो ऐसी नकारात्मकता से किसका फायदा होगा?’’