ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

PK और कांग्रेस की नजदीकियों पर बोले नीतीश, ये उसकी अपनी मर्जी.. मेरा तो व्यक्तिगत रिश्ता है

18-Apr-2022 02:37 PM

PATNA : प्रशांत किशोर और कांग्रेस की नजदीकियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम नीतीश से आज जब जनता दरबार कार्यक्रम के बाद पीके और कांग्रेस के संबंधों की बाबत पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर से उनके संबंध व्यक्तिगत रहे हैं। आज भी उनके रिश्ते हैं लेकिन प्रशांत किशोर के राजनीतिक फैसलों को लेकर कोई बातचीत नहीं होती। पीके कहां जा रहे हैं यह उनकी मर्जी है। 


नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रशांत किशोर से उनके जो भी रिश्ते रहे हैं उसे कबूल ने में वह गुरेज नहीं करते। जब पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब हुई थी और वह दिल्ली में थे तब भी प्रशांत किशोर ने मुलाकात की थी। प्रशांत किशोर से उनके व्यक्तिगत रिश्ते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके राजनीतिक फैसलों में मैं हस्तक्षेप करूं। नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर कभी बीजेपी के साथ काम किया करते थे लेकिन आज कहां हैं सबको मालूम है। 


देशभर में हुए उपचुनाव के अंदर बीजेपी की हार को लेकर जब सवाल किया गया तो नीतीश कुमार ने इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। नीतीश कुमार ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों का बहुत मतलब नहीं होता है। नीतीश कुमार ने कहा कि उपचुनाव में हार बहुत खास बात नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि इसके पहले दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उसमें एनडीए ने ही जीत हासिल की थी। आम चुनावों और उपचुनाव में अंतर होता है। बोचहां में बीजेपी उम्मीदवार के लिए एनडीए के सभी घटक दलों और नेताओं ने प्रचार किया था लेकिन अगर चुनाव में हार हुई है तो बीजेपी इसे अपने स्तर से देख रही है।