ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पत्ते खोलेंगे पीके, पटना पहुंचे प्रशांत ने...

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पत्ते खोलेंगे पीके, पटना पहुंचे प्रशांत ने साधी चुप्पी

14-Dec-2019 04:15 PM

By neeraj kumar

PATNA: जदयू नेता प्रशांत किशोर आज पटना पहुंच गए हैं. वह सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात ऐसे समय में होगी जब पार्टी स्टैंड के विरोध में लगातार वह बोल रहे हैं. पार्टी के विरोध में ट्वीट करने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि वह जो भी बोलेंगे वह नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ही बोलेंगे. फिलहाल प्रशांत ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वह चुप्पी साधे हुए हैं.

आरसीपी सिंह ने कहा था-पार्टी का फैसला मंजूर नहीं तो बाहर का रास्ता देंखे

सिटिजन अमेंडमेंट बिल को लेकर पार्टी लाइन से अलग राय रखने वाले प्रशांत किशोर आज नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं। प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के फैसले का खुलकर विरोध किया था जिसके बाद राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कड़े शब्दों में प्रशांत किशोर को लेकर प्रतिक्रिया दी। आरसीपी सिंह ने यहां तक कह डाला कि जिसे पार्टी का फैसला मंजूर नहीं वह बाहर का रास्ता तय कर ले। प्रशांत किशोर की नाराजगी को लेकर आरसीपी सिंह भले ही तल्ख दिखे लेकिन नीतीश कुमार ने पीके को बातचीत के लिए बुलाया है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो नीतीश और प्रशांत किशोर के बीच आज होने वाली मुलाकात में सभी गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं।

2024 को ध्यान में रखकर होगा फैसला

प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच आज होने वाली मुलाकात को लेकर यह चर्चा हो रही है कि प्रशांत किशोर जेडीयू को अलविदा कह सकते हैं, हालांकि नीतीश पीके पर कोई भी फैसला मिशन 2024 को ध्यान में रख कर लेंगे। नीतीश कुमार को उनके करीबी पीएम मैटेरियल बताते रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी के जादू ने नीतीश का यह सपना तोड़ डाला। पहले 2014 और अब 2019 में नरेंद्र मोदी के आगे सब धराशाई हो गए। ऐसे में सबकी नजरें 2024 पर जा टिकी हैं। अगर वाकई ही नीतीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री की कुर्सी के दावेदार के तौर पर 2024 में आगे रखना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें प्रशांत किशोर की दरकार होगी। खुद नीतीश कुमार इस बात को भलीभांति समझते हैं। ऐसे में नीतीश यह हरगिज नहीं चाहेंगे कि प्रशांत किशोर उनसे अलग हों।