मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा
20-Jan-2024 06:28 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: चुनाव विश्लेषक से राजनेता बनने चले प्रशांत किशोर ने जेडीयू औऱ नीतीश कुमार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. प्रशांत किशोर ने कहा है-अगर नीतीश कुमार महागठबंधन या इंडिया गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव लड़े तो उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव में पांच सीट भी नहीं आय़ेगी. अगर आ गया तो मैं बिहार की जनता के सामने खड़े होकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगूगा.
मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी का पतन शुरू हो गया है, लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी में और उथलपुथल होगी. प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं उऩ लोगों में से नहीं हूं जो बार बार चुनावी हार-जीत की भविष्यवाणी करे. मैंने इससे पहले सिर्फ पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भविष्यवाणी की थी. मैंने तब कहा था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 100 सीट भी नहीं आयेगी. उस समय पूरा देश कह रहा था कि बीजेपी बंगाल में 200 सीट जीतने जा रही है.
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं दूसरी दफे चुनावी भविष्यवाणी कर रहा हूं. नीतीश कुमार अगर महागठबंधन या इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़े तो उनकी पार्टी को बिहार में पांच लोकसभा सीट भी नहीं मिलेगा. पीके ने कहा कि मैं ये बात पहले भी कह चुका हूं, तभी नीतीश कुमार की पार्टी में बेचैनी है. नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के फिर से बीजेपी के साथ जाने की बात हो रही है.
तेजस्वी को सीएम बना दें
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का पतन तय है. लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी में बड़ा उथलपुथल होने वाला है . प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं लगातार कह रहा हूं कि बिहार के महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी है. तेजस्वी यादव राजद विधायक दल के नेता हैं. नीतीश कुमार खुद कह चुके हैं कि तेजस्वी के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में मेरा सुझाव ये है कि तेजस्वी यादव को तुरंत सीएम बनाया जाना चाहिये. ताकि वे अगले दो सालों में अपनी क्षमता, बुद्धि और कौशल को दिखायें. इससे बिहार की जनता को भी देखने का मौका मिलेगा कि तेजस्वी यादव कितना अच्छा सरकार चलाते हैं.