ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जहां बनाया गया था 'रामसेतु', पीएम मोदी आज करेंगे वहां का दौरा, श्री...

जहां बनाया गया था 'रामसेतु', पीएम मोदी आज करेंगे वहां का दौरा, श्री कोठंडारामा स्वामी मंदिर में करेंगे पूजा

21-Jan-2024 07:31 AM

By First Bihar

DESK: कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे। इसको लेकर पीएम मोदी का अनुष्ठान भी शुरू हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी रविवार को उस जगह जाएंगे जहां भगवान ने अपनी सेना के साथ रामसेतु का निर्माण किया था।


दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी तमिलनाडु के अरिचल मुनाई बिंदु का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री का सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अरिचल मुनाई बिंदु पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 10.15 बजे वे श्री कोठंडारामा स्वामी मंदिर में पूजा करेंगे। कोठंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है, यह धनुषकोडी में स्थित है। पौराणिक मान्यता है कि यहीं पर रावण के भाई विभीषण ने पहली बार भगवान राम से मुलाकात की थी और उनकी शरण में आए थे।


यह भी कहा जाता है कि यही वह स्थान है जहां भगवान श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था। इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की थी। कहा जाता है कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम द्वीप में स्थित शिव मंदिर का रामायण से संबंध है, क्योंकि इस जगह का शिवलिंग भगवान श्री राम ने स्थापित किया था।