ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन आज, PM से जुड़ी हर जानकारी यहां मिलेगी

प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन आज, PM से जुड़ी हर जानकारी यहां मिलेगी

14-Apr-2022 07:46 AM

DELHI : आज प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे से संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इस संग्रहालय में प्रधानमंत्री से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। प्रधानमंत्री से जुड़ी दूरदर्शन, फिल्म डिविजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय की तरफ से जो जानकारियां जुटाई गई हैं, वह इस संग्रहालय में रहेंगी और लोग इसे देख पाएंगे। प्रधानमंत्री संग्रहालय के निर्माण की आधारशिला काफी पहले रखी जा चुकी थी और अब इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले हैं। 


प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के जीवन दर्शन को दिखाया जाएगा। इस संग्रहालय के निर्माण पर 271 करोड़ की लागत आई है। साल 2018 में इसके निर्माण को मंजूरी मिली थी और 4 साल के अंदर या बनकर तैयार हो गया। प्रधानमंत्री संग्रहालय नेहरू म्यूजियम के पास ही बनाया गया है 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस संग्रहालय को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता है। 


देश के तमाम पूर्व प्रधानमंत्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और उसके तथ्यों को इस संग्रहालय में जगह देने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री को मिलने वाली उपहार और यादगार वस्तुएं जो उपलब्ध है वह भी इस संग्रहालय में रखी रहेंगी। उससे जुड़े फैक्ट भी लोग जान पाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री को मिलने वाले सम्मान, पदक, स्मारक टिकट, सिक्के जैसी चीजें भी इस संग्रहालय में रखी रहेंगी। अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के व्यक्तित्व और जीवन के पहलुओं से जुड़े जानकारी भी इस संग्रहालय के जरिए लोग हासिल कर पाएंगे।